Mother Teresa Quotes in Hindi :- मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था।उनका पूरा जीवन सब की सेवा करने में निकल गया था क्योकि उनकी नज़रो में गरीबो की सेवा के अलावा ऐसा कोई काम नहीं है जो आप कर सकते है । सेवा करनी कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सेवा को निस्वार्थ भाव से करना ये सबसे बड़ी बात होती है। उनके विचार सरल होने बाद भी अत्यंत गहरे थे।
जब भी हम Mother Teresa की बात करते है तो देश के लिए उनके द्वारा की गयी करुणा, सेवा और त्याग के बारे में याद आता है। Mother Teresa का जीवन मानवता के लिए एक ऐसी मिसाल है की उनकी निस्वार्थ को लोग आज भी याद करते है इस कोट्स में मदर टेरेसा के विचार सब की बहुत खुश करते है क्योकि उन्होंने जीवन के बारे बहुत अच्छे – अच्छे पहलू के बारे में विचार किये है Mother Teresa Quotes in Hindi मानवता के भविष्य को दर्शाते है। जो निस्वार्थ मन से सब की सेवा करते है।
Table of Contents
प्रेम और करुणा पर मदर टेरेसा के उद्धरण
प्रेम और करुणा ही मदर टेरेसा के जीवन का सही मार्गदर्शन था। उनका कहना था प्रेम से ही आप सबके दिल में अपनी एक अच्छी जगह बना सकते है प्रेम और करुणा आपकी सबसे बड़ी शक्ति है।
मंच से लाखों देने से बेहतर है किसी भूखे को चुपचाप रोटी खिला देना,
असल पुण्य शोर में नहीं, बिना बताए किसी का दर्द हल्का करने में है।
पैसा हर किसी के पास नहीं होता, पर मुस्कान और अपनापन सबके पास है,
आज की दुनिया को दौलत से ज़्यादा प्यार और इंसानियत चाहिए।
दुनिया सुधारने से पहले अपने घर का माहौल ठीक करो,
अपनों को वही इज्ज़त और प्यार दो जिसकी तलाश में वे बाहर भटकते हैं।
Download Imageएक बूंद छोटी लगती है, पर उसी से सागर भरता है,
अगर एक ज़िंदगी में भी उजाला कर दिया तो जीवन सफल है।
भगवान को मनाने के लिए ऊपर देखने से ज़्यादा ज़रूरी है झुकना,
किसी बेसहारे का हाथ थाम लो, सुकून वहीं मिल जाएगा।
सेवा और त्याग के प्रेरक विचार
सेवा और त्याग मदर टेरेसा के जीवन की प्रेरणा थी उन्होंने अपने पूरे जीवन में बहुत सेवा और त्याग किये है मदर टेरेसा को उनकी की गयी सेवा और त्याग के कारण ही जाना जाता है।
इंसान खाली हाथ आता है और खाली हाथ चला जाता है,
पीछे वही दौलत बचती है जो सेवा बनकर किसी के चेहरे पर सुकून छोड़ जाए।
अपनी थाली भरना सब जानते हैं,
पर अपनी भूख रोककर किसी मजबूर को खिलाना ही सच्ची इंसानियत है।
जो मदद बताकर की जाए वो सौदा बन जाती है,
असली त्याग वही है जिसमें गर्व नहीं, सिर्फ संतोष रहता है।
Download Imageचमक गुंबद की दिखती है पर बोझ नींव उठाती है,
दूसरों की जिंदगी संभालने में खुद को खपा देना ही सबसे बड़ा त्याग है।
ऊपर वाले के यहाँ नाम और पैसा नहीं गिने जाते,
वहाँ सिर्फ ये देखा जाता है कि दर्द के वक्त तुम कितनी सच्चाई से खड़े रहे।
मानवता और करुणा का वैश्विक संदेश
मानवता की सेवा करना मतलब ईश्वर की सेवा करना।मदर टेरेसा के अनुसार हर एक व्यक्ति के अंदर मानवता की भावना होनी चाहिए। मानवता ही इंसान की असली पहचान होती है।
दुनिया ने बहुत सी लकीरें खींच दी हैं,
पर दर्द लगने पर हर इंसान का खून एक ही रंग का होता है।
जैसे सूरज सब पर बराबर चमकता है,
वैसे ही दया भी देश और धर्म नहीं पूछती।
नफरत आग बढ़ाती है, बुझाती नहीं,
प्यार और हमदर्दी ही उसे ठंडा कर सकती है।
Download Imageपूजा से पहले दिल देखो,
किसी मजबूर के लिए धड़कता है या नहीं।
बिना बोले किया गया एक नेक काम,
दुनिया को जोड़ने की सबसे बड़ी ताकत बन जाता है।
विश्वास, धैर्य और आशा पर उद्धरण
विश्वास, धैर्य और आशा हर किसी के जीवन की नींव होती है विश्वास आपको एक नई उम्मीद देता है, धैर्य आपको जीवन में सही राह का दिखाता है और आशा आपके जीवन की नई रोशनी होती है।
मुसीबत में जो डगमगा जाए वो भरोसा नहीं कहलाता,
असली विश्वास वही है जो अंधेरे में भी जड़ की तरह जमा रहे।
धैर्य सिर्फ इंतज़ार नहीं सिखाता,
वो इंसान को इंतज़ार के दौरान मजबूत बनाता है।
जब सब रास्ते बंद लगें तब भी आस मत छोड़ो,
एक छोटा सा दीया भी पूरी रात से लड़ने की ताकत रखता है।
Download Imageवो हमारी मर्ज़ी से नहीं,
हमारी भलाई के सही वक्त पर देता है।
विश्वास इस बात में है कि गिरकर भी खड़े हो जाओ,
उम्मीद वही सीढ़ी है जो हर गड्ढे से बाहर निकाल देती है।
शांति और विनम्रता के अमर विचार
शांति और विनम्रता अपने जीवन को आरामदायक बनाती है आपके जीवन में जितनी शांति और विनम्रता बनी रहेगी आप उतना अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकेंगे।
जो पेड़ फल से भरा होता है वही झुकता है,
अकड़ अक्सर सूखे तनों को ही तोड़ देती है।
गुस्से में हर बात उलझ जाती है,
ठंडा दिमाग और नरम दिल ही रास्ता दिखाते हैं।
दिखावे की चमक पल भर की होती है,
विनम्रता की खुशबू इंसान को दूर तक पहचान दिलाती है।
Download Imageबदला आग बनकर खुद को जलाता है,
माफ़ करने वाला सुकून की छांव में जीता है।
अहंकार छोड़ा तो मन हल्का हो गया,
वरना मंदिर और बाज़ार दोनों शोर ही लगते हैं।
जीवन और कर्म पर मार्गदर्शक उद्धरण
जीवन भगवान द्वारा दिया गया एक बहुत सुन्दर तोहफा है ।अच्छे कर्म आपको एक अच्छा इंसान बनाता है मानवता का भविष्य प्रेम और सेवा पर निर्भर है।
ज़िंदगी खेत जैसी है, जैसा बीज बोओगे वैसा ही फल मिलेगा,
किस्मत उसे ही थामती है जो मेहनत को अपना धर्म बना लेता है।
लफ्ज़ हवा में उड़ जाते हैं, पर काम अपनी छाप छोड़ जाते हैं,
असली इंसान वही है जिसका किया हुआ उसके बाद भी बोलता है।
दीया जलाना तुम्हारा काम है, उजाला कितना होगा ये ऊपर वाला तय करता है,
अगर कर्म सच्चे हों तो देर भले हो, खाली हाथ कोई नहीं लौटता।
Download Imageजो काम आज टलता है वही कल बोझ बनकर खड़ा हो जाता है,
समय का सबसे बड़ा सच यही है कि वो दोबारा मौका नहीं देता।
नाम और पैसा तो ठहरने वाले मेहमान हैं, एक दिन चले ही जाते हैं,
लेकिन कर्म वो निशान हैं जो इंसान के जाने के बाद भी जिंदा रहते हैं।
मदर टेरेसा के उद्धरण क्यों हैं आज भी प्रासंगिक
आज कल का दौर जैसा चल रहा है उसमे हर कोई मदर टेरेसा जैसे इंसान के कोट्स पढ़ने की जरूरत है मदर टेरेसा के कोट्स करुणा, प्रेम, कर्म, शांति और विनम्रता सिखाती है मदर टेरेसा के का ये लेख Mother Teresa Quotes in Hindi हमे याद दिखते है हम सब का भविष्य प्रेम और सेवा पर निर्भर है।









